सीमा क्षेत्र के 80 ग्रामीणों को एसएसबी ने बांटे कृषि उपकरण, खेती में मिलेगी सहूलियत

किशनगंज के टेढ़ागाछ प्रखंड में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 80 जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कृषि उपकरण जैसे कुदाल, बेलचा व हसिया का वितरण किया। इस पहल से ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी है और वे खेती-किसानी के काम में सुविधा मिलने की बात कह रहे हैं।

टेढ़ागाछ (किशनगंज) : भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 12वीं वाहिनी की ओर से फूलबाड़ी गांव में ग्रामीणों के बीच कृषि सामग्री का वितरण किया गया. भोरहा पंचायत भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 80 ग्रामीणों को खेती में उपयोग होने वाले विभिन्न उपकरण उपलब्ध कराये गये.

कुदाल, बेलचा से लेकर हसिया तक बांटे गये

कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएसबी 12वीं वाहिनी के उप कमांडेंट स्वपन रजक ने की. इस दौरान समवाय प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार सिंह, वार्ड सदस्य, मीडिया प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. लाभुकों के बीच कुदाल, बेलचा, तसला, हसिया, पंजा सहित अन्य कृषि उपकरण वितरित किये गये.

खेती-किसानी में मिलेगी मदद

कृषि उपकरण मिलने से ग्रामीणों में उत्साह देखा गया. ग्रामीणों ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में खेती उनकी आजीविका का प्रमुख साधन है. ऐसे में कुदाल, बेलचा, हसिया सहित अन्य उपकरण मिलने से कृषि कार्य में काफी सहूलियत होगी. ग्रामीणों ने एसएसबी की पहल की सराहना करते हुए अधिकारियों और जवानों के प्रति आभार जताया.

ग्रामीणों से समन्वय पर दिया जोर

एसएसबी अधिकारियों ने ग्रामीणों से आपसी समन्वय और सहयोग बनाये रखने की अपील की. अधिकारियों ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ बेहतर संबंध स्थापित करना और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना एसएसबी की प्राथमिकताओं में शामिल है. ग्रामीणों की जरूरत और समस्याओं को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गौरव कुमार

गौरव कुमार प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >