ज्येष्ठ पूर्णिमा पर हिंदू मिलन मंदिर में विशेष पूजा

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर हिंदू मिलन मंदिर में विशेष पूजा

ठाकुरगंज. ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा के दौरान बुधवार को हिंदू मिलन मंदिर ठाकुरगंज में विशेष पूजा का आयोजन किया गया. वार्ड संख्या पांच में स्थित मंदिर में फटिक महाराज के नेतृत्व में विशेष पूजा-अर्चना की गयी. मंदिर परिसर गीता पाठ और चंडी पाठ के वैदिक मंत्रों से गुंजायमान रहा. पूजन के दौरान फटिक महाराज ने ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डाला. कहा कि हिंदू धर्म में ज्येष्ठ पूर्णिमा का विशेष महत्व है. बताया जाता है कि ज्येष्ठ पूर्णिमा जून महीने में पड़ने वाली प्रचंड़ गर्मी का आखिरी दौर होता है. ज्येष्ठ पूर्णिमा के बाद सूर्य उत्तरायण से दक्षिणायन हो जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन से वैवस्वत मन्वंतर की शुरुआत हुई थी. इस दौरान फटिक महाराज ने बताया कि ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा अन्य सभी पूर्णिमा से अधिक महत्व रखता है. इस मास में कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार मनाए जायेंगे. इस दिन गंगा, सरोवर, संगम या तीर्थ में स्नान के बाद दान, व्रत व पुण्य कृत्य करने से समस्त पापों का ह्रास, रोक-शोक से मुक्ति तथा मोक्ष की प्राप्ति के द्वार खुल जाते है. इस कार्यक्रम का संचालन प्रदीप दत्ता ने किया. इस मौके पर आयोजित भक्ति संगीत कार्यक्रम, होम, आरती के साथ प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया. कार्यक्रम का संचालन प्रदीप दत्ता ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >