विशिष्ट शिक्षकों दो माह का नहीं मिला वेतन

विशिष्ट शिक्षकों दो माह का नहीं मिला वेतन

किशनगंज. जिले में नियोजित शिक्षकों के विशिष्ठ शिक्षक बनने के बाद जनवरी व फरवरी माह का वेतन नहीं मिला है. मार्च का भी पहला सप्ताह बीत चुका है और रमजान का महीना चल रहा है सामने होली का बड़ा त्यौहार है.इससे शिक्षकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बिहार टीचर्स एसोसिएशन (बीएसटीए) के जिलाध्यक्ष ताजदार हुसैन ने कहा कि पहले कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से वेतन आच्छादित था तो वेतन पहले सप्ताह के आसपास मिल जाता था.वहीं विशिष्ट शिक्षक बनने के बाद वेतन राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली से आच्छादित होगा.अब विशिष्ट शिक्षकों का पहले परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट जनरेट होगा. उसके बाद ही राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली से आच्छादित हो पाएगा. विभाग की सुस्ती व लापरवाही की वजह से अभी तक किशनगंज जिला में काफी संख्या में शिक्षकों का परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट जनरेट नहीं हो पाया है. समय से प्राण नंबर जनरेट नहीं होने से पर संघ के जिला महासचिव विक्रम मिश्रा ने नाराजगी जताई है उन्होंने कहा कि जिले में प्राण जेनरेट और वेतन भुगतान का कार्य काफी धीमा है जिससे शिक्षकों को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है.सामने होली और ईद जैसे बड़े पर्व हैं इसीलिए होली से पूर्व विशिष्ट शिक्षकों का वेतन भुगतान करने की दिशा में विभाग को पहल करना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >