एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को कार्यशैली में सुधार लाने व समय पर कांडों के निष्पादन का दिया निर्देश

थानाध्यक्ष क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की सूची बनाएंगे

संबंधित थानाध्यक्ष अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पूजा पंडालों की करें सूची तैयार किशनगंज शुक्रवार को एसपी सागर कुमार ने पुलिस सभागार भवन में क्राइम मीटिंग आयोजित की जिसमें एसपी ने आगामी पर्व त्योहारों को लेकर थानाध्यक्षों को अपने – अपने थाना क्षेत्रों में सतर्कता बरतने का निर्देश देते हुए कहा कि कुछ दिनों बाद दुर्गा पूजा व कई पर्व त्योहार शुरू होंगे. ऐसे में विशेष सतर्कता अपेक्षित है. उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की सूची बनाएंगे. एसपी श्री कुमार ने निर्देश देते हुए कहा कि दुर्गा पूजा को लेकर अपने-अपने थाना क्षेत्रों में यह देखें की कहां- कहां पूजा होती है. सुरक्षा को लेकर क्या व्यवस्था करनी है. यह भी पहले से तय करें. एसपी ने थानावार कांडों की समीक्षा की जिन थानों में कांड लंबित थे उनसे स्पष्ट कारण बताने को कहा कि आखिर कांड लंबित होने के मुख्य कारण क्या है. एसपी ने निर्देश देते हुए कहा कि कांडों को ससमय निष्पादित करें. कांड निष्पादन के लक्ष्य को हर हाल में पूरा करेंगे नहीं तो कार्रवाई के लिए तैयार रहे. सीमावर्ती थानों के थानाध्यक्ष विशेष रूप से सतर्कता बरतते हुए प्रत्येक दिन वाहन चेकिंग अभियान चलाए. शराब तस्करी पर अंकुश लगाए जाने को लेकर चेक पोस्टों में चेकिंग अभियान चलाना सुनिश्चित करें. समय से कांडों के निष्पादन, वारंटियों की गिरफ्तारी आदि का निर्देश दिया गया. क्राइम मीटिंग में एसडीपीओ गौतम कुमार, ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार, ठाकुरगंज एसडीपीओ मंगलेश कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी अदिति सिन्हा, प्रशिक्षु डीएसपी अभिनव परासर, सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार, कोचाधामन थानाध्यक्ष राजा, ठाकुरगंज इंस्पेक्टर अरुण कुमार, गलगलिया थानाध्यक्ष राहुल कुमार, अर्रराबारी थानाध्यक्ष कुणाल कुमार, पाठामारी थानाध्यक्ष आनंद कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >