एसपी ने कोचाधामन थाने का किया निरीक्षण, दिये कई निर्देश

एसपी सागर कुमार ने मंगलवार की देर शाम को कोचाधामन थाने का निरीक्षण किया.

कोचाधामन.एसपी सागर कुमार ने मंगलवार की देर शाम को कोचाधामन थाने का निरीक्षण किया. एसपी ने निरीक्षण के दौरान थाना के सभी अभिलेखों एवं पंजीयों की जांच कर अभिलेखों व पंजियों में मिली त्रुटियों को सुधार करने का निर्देश दिया गया. कांडों की समीक्षा कर त्वरित निष्पादन करने, अपराध नियंत्रण हेतु प्रभावकारी गश्ती, सघन वाहन चेकिंग करने, मद्यनिषेध, भूमि विवाद एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित निर्देश दिया. थाना निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों एवं चौकीदारों को अपराध नियंत्रण के संदर्भ में उचित दिशा निर्देश भी दिए गये. निरीक्षण के दौरान कोचाधामन थानाध्यक्ष राजा के अलावे अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >