एसपी ने कोचाधामन थानाध्यक्ष को किया सम्मानित

पुलिस अधीक्षक सागर कुमार झा द्वारा कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह को बेहतर व उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्वल भविष्य की कामना की है.

कोचाधामन. पुलिस अधीक्षक सागर कुमार झा द्वारा कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह को बेहतर व उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्वल भविष्य की कामना की है. मालूम हो कि कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह ने 12 फरवरी 25 को गुप्त सूचना के आधार पर अररिया जिला के जोकीहाट से तस्करी के लिए किशनगंज आ रहे तीन ट्रक में लदा 104 मवेशी को जब्त किया था.साथ ही 14 तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था. इतना ही नहीं 15 फरवरी 25 को पश्चिम बंगाल से तस्करी के लिए आ रहे 466.06 लीटर से लदा ट्रक को जब्त किया था तथा तस्कर को भी मौके पर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था. इसके अलावे उन्होंने कोचाधामन थाना के लंबित लूट कांड संख्या 11/24,12/24 तथा 42/23 का सफल उद्भेदन किया है जो अत्यंत सराहनीय है. इस सम्मान से कोचाधामन पुलिस महकमे में खुशी व्याप्त है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md. tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >