एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, साइबर थाने में लंबित कांडों की अद्यतन स्थिति का लिया जायजा

सपी सागर कुमार ने गुरुवार को डीएसपी व इंस्पेक्टर स्तर के पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की. बैठक में साइबर अपराध पर कार्रवाई को लेकर साइबर थाना के कांडों की समीक्षा की गई.

किशनगंज.एसपी सागर कुमार ने गुरुवार को डीएसपी व इंस्पेक्टर स्तर के पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की. बैठक में साइबर अपराध पर कार्रवाई को लेकर साइबर थाना के कांडों की समीक्षा की गई. एसपी ने साइबर थाने में दर्ज कांडों की वर्तमान स्थिति क्या है. नए वर्ष में कितने कांड दर्ज हुए और कितने कांड निष्पादित किए गए आदि की जानकारी ली साथ ही लंबित कांडों की समीक्षा भी की. समीक्षा के दौरान लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन करने के लिए पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया. जो कांड लंबित थे उनके निष्पादन के लिए अब तक क्या किया गया.इस पर भी एसपी ने केस के अनुसंधानकर्ता से जानकारी ली. गिरफ्तारी की बिंदु पर भी चर्चा की गई. वहीं थाने में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों को अनुसंधान कार्यों की गुणवत्ता में सुधार करने के संदर्भ में उचित दिशा निर्देश दिया गया. एसपी ने यह भी कहा कि साइबर अपराध के मामले में कुछ बदमाशों का ट्रेस मिल पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. बदमाश भी दूसरे राज्य के होते है. वर्तमान में साइबर बदमाशों ने साइबर अपराध का तरीका भी बदल लिया है. ये बदमाश आम लोगों के साथ साइबर ठगी की फिराक में रहते हैं. इनके विरुद्ध किस प्रकार से कार्रवाई की जाए. क्या तरीका अपनाया जाए इन सभी बिन्दुओं पर बारीकी से चर्चा की गई. एसपी ने साइबर अपराध के मामलों को गंभीरता से लेने का निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिया. अन्य कांडों की भी समीक्षा की गई जिससे साइबर अपराध पर अंकुश लगाया जा सके. बैठक में मुख्यालय डीएसपी अशोक कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर राजा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >