पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में तस्करी के छह मवेशी जब्त

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) व बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है.

दिघलबैंक.

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) व बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है. शुक्रवार सुबह 07:30 बजे एफ समवाय दिघलबैंक की ज्वाइंट नाका पार्टी ने सीमा स्तंभ संख्या 135 के समीप भारत की ओर लगभग 10 किलोमीटर अंदर मवेशी तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई ओपन सोर्स सूचना के आधार पर की गयी. नेपाल से भारत की ओर अवैध रूप से मवेशियों की तस्करी की जा रही थी. संयुक्त टीम ने मौके से छह मवेशी जब्त किए. हालांकि तस्कर अंधेरे व सीमा क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे. इस ऑपरेशन का नेतृत्व सहायक कमांडेंट प्रिय रंजन चकमा ने किया. कार्रवाई में एसएसबी के मुख्य आरक्षी (सामान्य) दिनेश पटेल, आरक्षी तुतुल दास, रोहित करकेटा, शिव सागर, सुरेश यादव एवं संतोष कुमार सहित बिहार पुलिस के जवान शामिल थे. जब्त मवेशियों को अग्रतर कानूनी कार्रवाई के लिए दिघलबैंक थाना में सुपुर्द किया गया है. एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि सीमा क्षेत्र में तस्करी पर रोक लगाने के लिए सतर्कता और गश्त लगातार बढ़ाई जा रही है, ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >