फंदे से लटका मिला नव विवाहिता का शव

फंदे से लटका मिला नव विवाहिता का शव

किशनगंज. सिंहिया कुलामनी में ससुराल में विवाहिता 25 वर्षीय महिला रोजी बेगम का शव शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थिति में फांसी पर लटका मिला. मृतक के मायके वालो की सूचना पर सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया. घटना को लेकर मृतका के भाई पोठिया सेठबारी निवासी बैलिस्टर के बयान पर मृतका के ससुराल वालों के विरुद्ध दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस अनुसंधान में जुट गयी है. मृतका के भाई के द्वारा पुलिस को दिए गए बयान के अनुसार मृतकों महिला 25 वर्षीय रोजी बेगम का निकाह तीन वर्ष पूर्व सदर थाना क्षेत्र के सिंघिया कुलामनी निवासी लाल बाबू से हुई थी. शादी के बाद बहन को दो बच्चे भी हुए. शादी के कुछ दिनों बाद से ससुराल वाले बहन को प्रताड़ित करते थे. दर्ज बयान के अनुसार मृतका के भाई ने यह आरोप लगाया है कि एक मई को बहन रोजी बेगम की हत्या ससुराल वालों ने पीटकर कर दी है. प्रभारी सदर थानाध्यक्ष निसार अहमद ने बताया कि मृतका के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >