शाहनवाज हैदर बने कोचाधामन प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि

शाहनवाज हैदर बने कोचाधामन प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि

कोचाधामन. सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आम जनों तक पहुंचे तथा लोगों की समस्याओं को सुन सके. इसके लिये सांसद डॉ जावेद आजाद ने कोचाधामन प्रखंड के सांसद प्रतिनिधि सहित अन्य विभाग के कार्यों की देख रेख लिए प्रतिनिधि मनोनीत किया है. सभी को मनोनयन पत्र भी गुरुवार को सौंप दिया है. बिशनपुर पंचायत की शाहनवाज हैदर को कोचाधामन प्रखंड का सांसद प्रतिनिधि बनाया गया है. प्रखंड कार्यालय प्रतिनिधि भी बनाया है. नूर वारिस को प्रखंड पंचायती राज, इकबाल अहमद को अंचल कार्यालय, नासिर आलम को राजस्व कार्यालय, अफाक आलम को आपूर्ति कार्यालय, रमीज राजा उर्फ सोनू को मनरेगा कार्यालय, विपुल राज को प्रखंड शिक्षा कार्यालय, मुदस्सिर आलम को प्रखंड कृषि कार्यालय, रहबर कोनेन को बाल विकास कार्यालय, नौशाद आलम को विद्युत विभाग, एजाज इकबाल को पीएचईडी, अकबर अली को प्रखंड श्रम संसाधन विभाग, हबीबुर्रहमान को प्रखंड पशु पालन, मुश्ताक अहमद प्रखंड सहकारिता विभाग, मसूद आलम को प्रखंड जीविका कार्यालय, तनवीर उस्मानी को प्रखंड कल्याण विभाग, शहंशाह अंसारी को बैंक, अतहर इकबाल शयाम परवेज गुफरान आलम फौजी, सुमन चौधरी, परवेज आलम व रागिब अनवर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोचाधामन का सांसद प्रतिनिधि बनाया गया है. सांसद डॉ जावेद आजाद ने कहा कि मेरी अनुपस्थिति में ये लोग संबंधित विभाग के प्रतिनिधित्व करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >