एक नर्सिंग होम समेत सात पैथोलॉजी सील

एक नर्सिंग होम समेत सात पैथोलॉजी सील

अवैध नर्सिंग होम व पैथोलॉजी पर प्रशासन ने कसा शिकंजा

किशनगंज. शहर में अवैध पैथोलॉजी और नर्सिंग होम के खिलाफ प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. मंगलवार को जिला पदाधिकारी विशाल राज के निर्देश पर शहर के चूड़ीपट्टी स्थित आधा दर्जन से अधिक पैथोलॉजी व नर्सिंग होम सेंटर पर छापेमारी की गयी. इस दौरान पैथोलॉजी सेंटर की आड़ में एक अवैध नर्सिंग होम का भी भंडाफोड़ हुआ, जहां छापेमारी की गई तो अधिकारी भी आश्चर्यचकित हो उठे. जिला प्रशासन के द्वारा की गई इस कार्रवाई से संचालकों में हड़कंप मच गया.

गौरतलब हो कि जिले में कुकुरमुत्ते की तरह अवैध पैथोलॉजी और नर्सिंग होम खुल गए है जिनके द्वारा खुलेआम मानकों का उल्लंघन करते हुए सेंटर का संचालन किया जाता है. बताते चले कि कमलपुर पैथोलॉजी, कोचाधामन पैथ लैब, ए प्लस डायग्नोस्टिक सहित अन्य सेंटर को सील कर अधिकारी अग्रतर कार्रवाई में जुटे हुए है. इस मौके पर औषधी निरीक्षक राज कुमार रंजन समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.

क्या कहते हैं डीएमओ

एडीएमओ आदित्य कुमार ने बताया कि एक नर्सिंग होम और सात पैथोलॉजी सेंटर को सील किया गया है. उन्होंने कहा कि नियमानुसार सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >