मवेशी लूट में सरपंच ने फंसाने का लगाया आरेप

12 अगस्त को ट्रक चालक से रंगदारी मांगने व ट्रक पर लदे पशुओं की लूट के मामले में सरपंच व समीति ने कहा साजिश के तहत उन्हें बदनाम किया जा रहा है

किशनगंज 12 अगस्त को ट्रक चालक से रंगदारी मांगने व ट्रक पर लदे पशुओं की लूट के मामले में सरपंच व समीति ने कहा साजिश के तहत उन्हें बदनाम किया जा रहा है. सरंपच संघ अध्यक्ष जवादुर हक ने बताया कि उस दिन टोल प्लाजा पर अपने कुछ दोस्तो के साथ रूके थे. तभी मवेशी लदे ट्रक के आगे वाहनों से चल रहे लोगों ने मवेशियों को कहीं एक दिन रखने के लिए गुहार लगाई थी. जिसके बाद समीति सदस्य के घर के समीप मवेशी रखवाया गया था. लेकिन दूसरे दिन मालूम हुआ कि उन पर रंगदारी मांगने का मामला दर्ज हुआ है. निष्पक्ष जांच में दूध का दूध व पानी का पानी हो जाएगा. दूसरी ओर समीति सदस्य रईस कैशर ने कहा कि उक्त मामले में कुछ राजनीति विरोधी उनका नाम उछालकर बदनाम करने की साज़िश रच रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >