जिरनगच्छ पंचायत के वार्ड नंबर 3 की सड़क बदहाल, ग्रामीण परेशान

सड़क जर्जर, लोग परेशान

ठाकुरगंज ठाकुरगंज प्रखंड के जिरनगच्छ पंचायत के वार्ड नंबर 3 की सड़क जर्जर है. जो ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है. इस कीचड़मय सड़क से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड् रहा है. सड़क के बीचों-बीच बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे आवागमन में खतरा बना रहता है. यह सड़क न केवल स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि तीन पंचायतों को जोड़ने का भी काम करती है. फिर भी, इसकी मरम्मत और रखरखाव की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. स्थानीय वार्ड सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद नजीर ने बताया कि सड़क की बदहाली के कारण लोगों को पैदल चलने और वाहन चलाने में काफी दिक्कत हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >