परिवहन विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न

जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के अंतर्गत 11वें चरण में प्राप्त आवेदनों में से कुल 78 आवेदनों का चयन किया गया है.

किशनगंज.जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में परिवहन विभाग की समीक्षात्मक बैठक कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई. बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के अंतर्गत 11वें चरण में प्राप्त आवेदनों में से कुल 78 आवेदनों का चयन किया गया है. मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के अंतर्गत प्राप्त लक्ष्य 42 है जिसमें से 36 लाभुकों को चयन किया गया है. परिवहन विभाग के द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में लक्ष्य 4600 लाख रुपए है जिसमें 3501.76 लाख रूपए राजस्व का संग्रह किया गया है. दिनांक 01- 01- 2022 से 28-12- 2024 तक आई-आरएडी में 246 मामले एवं ई-डीएआर में 112 मामले रजिस्टर्ड हैं. किशनगंज जिले में हिट एंड रन के 64 मामले में से 52 मामले में जीआईसी को भेजी जा चुकी है.

बस स्टॉप निर्माण कार्य प्रक्रियाधीन है

लगभग प्रत्येक माह 359 ड्राइविंग लाइसेंस जारी किये गये हैं एवं 11 आवेदन पेंडिंग हैं तथा रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट में प्रतिदिन लगभग 85 सर्टिफिकेट जारी किया जाता है. कुल 21 आवेदन पेंडिंग है. मुख्यमंत्री ई-कंप्लायंस में कोई भी आवेदन पेंडिंग नहीं है. डीएम के द्वारा सभी पेंडिंग कार्य को जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >