निर्धारित समय में केसों का निष्पादन करें

निर्धारित समय में केसों का निष्पादन करें

किशनगंज. सदर थाना में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन ने रविवार कांडों की समीक्षा की. थानाध्यक्ष ने बारी-बारी से केस के अनुसंधानकर्ता के साथ कांडों की समीक्षा की. थानाध्यक्ष ने गिरफ्तारी और वारंट से लेकर केस निष्पादन की समीक्षा करते हुए वारंट, गिरफ्तारी और पेंडिग केस के निष्पादन की गति बढ़ाने का निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिया. समीक्षा बैठक में केस का रिव्यू किया गया जिसमें कुछ केस लंबित पाया गया. इस पर थानाध्यक्ष ने अनुसंधानकर्ता को निर्देश देते हुए कहा कि वे निर्धारित समय में केसों का निष्पादन करें. साथ ही कहा कि केसों के निष्पादन को लेकर 75 दिनों का समय निर्धारित किया गया है. मिशन 75 को हर हाल में फॉलो करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >