बैगना और मटियारी पंचायत के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों ने ली शपथ

टेढागाछ प्रखंड अंतर्गत बैगना एवं मटियारी पंचायत में हाल ही में संपन्न पंचायत उपचुनाव के बाद निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को गुरुवार को प्रखंड कार्यालय में विधिवत शपथ दिलाई गई

टेढ़ागाछ टेढागाछ प्रखंड अंतर्गत बैगना एवं मटियारी पंचायत में हाल ही में संपन्न पंचायत उपचुनाव के बाद निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को गुरुवार को प्रखंड कार्यालय में विधिवत शपथ दिलाई गई. बीडीओ सह प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी अजय कुमार ने नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. बैगना पंचायत से नवनिर्वाचित मुखिया एजाज हसन अख्तर एवं मटियारी पंचायत से निर्वाचित वार्ड सदस्य रौनक जहां ने संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखने, विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान का पालन करने तथा पंचायत क्षेत्र के जनहित में ईमानदारीपूर्वक कार्य करने की शपथ ली. इस अवसर पर बीडीओ अजय कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए जनप्रतिनिधियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है. उन्होंने आशा व्यक्त की कि नवनिर्वाचित मुखिया और वार्ड सदस्य अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगे तथा पंचायत क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे. शपथ ग्रहण समारोह में पंचायत सचिव, अन्य प्रखंड स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधियों के परिजन एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे. समारोह शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >