रामनवमी जुलूस की ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी

रामनवमी जुलूस की ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी

किशनगंज. रामनवमी पर्व व चैती दुर्गा पूजा को लेकर शहर सहित जिले में एहतियातन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. शनिवार को एसडीएम लतीफुर रहमान अंसारी, एसडीपीओ गौतम कुमार ने रामनवमी की पूर्व संध्या पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए. इस दौरान सदर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार, सीओ राहुल कुमार, डीईओ नासिर हुसैन, इंस्पेक्टर राजा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. डीएम विशाल राज व एसपी सागर कुमार के संयुक्त आदेश से जिले के 237 स्थलों पर दंडाधिकारी एंव पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है. रामनवमी पर निकलने वाले जुलूस में सुरक्षा को लेकर कई कदम उठाए गए हैं. रामनवमी पर निकलने वाले जुलूस के दौरान रूट का ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी. वही ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर इंतेजाम किए गए है. शोभायात्रा के तय रूट वाले मार्गों में पुलिस पदाधिकारी तैनात किए गए है. कई स्थानों में महिला पुलिस की भी प्रतिनियुक्ति की गई है. रामनवमी व चैती दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पर्व को लेकर सभी थानाध्यक्ष को सतर्कता बरते जाने का निर्देश एसपी सागर कुमार ने दिया है. बाजार में भी पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. सोशल मीडिया पर किसी प्रकार का आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों पर भी पुलिस की विशेष सेल की नजर थी. पुलिस के विशेष सेल के द्वारा सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म फेसबुक,व्हाट्सऐप ग्रुप आदि की मॉनिटरिंग की जा रही है.

बोले एसपी

एसपी सागर कुमार ने बताया कि सभी जगहों पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है. असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है. उन्होंने बताया कि हर त्योहार की तरह रामनवमी भी हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शांति और सौहार्दपूर्ण वातारवरण में मनाया जा रहा है. उन्होंने लोगो से अपील की कि जुलूस को निर्गत लाइसेंस के अनुसार जुलूस में शामिल हो और इसका पालन करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >