विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जन-जागरूकता रैली

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जन-जागरूकता रैली

प्रतिनिधि, पहाड़कट्टा विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर मात्स्यिकी महाविद्यालय अर्राबाड़ी द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गयी. कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया. डीन डॉ वीपी सैनी ने कहा कि जब भी कोई व्यक्ति तंबाकू को ना कहता है, वह जीवन को हां कह रहा होता है. कार्यक्रम का सफल संचालन एनएसएस इकाई के प्रभारी डॉ नरेश राजकीर व संकाय के अन्य शिक्षकों ने किया. कार्यक्रम के माध्यम से तंबाकू त्याग को व्यक्तिगत एवं सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में प्रस्तुत किया गया, प्रतिभागियों ने तंबाकू-मुक्त रहने, दूसरों को इसके त्याग के लिए प्रेरित करने और कार्यस्थल, घर व समाज में इसके उपयोग के विरुद्ध जागरूकता फैलाने की शपथ ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >