रामजानकी मंदिर से निकली शोभायात्रा

रामजानकी मंदिर से निकली शोभायात्रा

गलगलिया. इंडो-नेपाल सीमा पर अवस्थित गलगलिया रेल गेट के निकट राम जानकी मन्दिर से रविवार रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई. शोभा यात्रा मन्दिर प्रांगण से निकल कर इंडो नेपाल सीमा पर बहने वाली मेची नदी पहुंची. श्रद्धालु अपने माथे पर रख श्रीराम नाम के जयकारे के साथ मन्दिर प्रांगण पहुंची. पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया. बेसरवाटी पंचायत के चुरली मैदान से भी भव्य शोभायात्रा निकाली गई.इस मौके पर गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार अपर थानाध्यक्ष मन्नू कुमारी अपने दलबल के साथ तथा एसएसबी के जवान पूरे शोभा यात्रा में मौजूद थे.इस मौके पर कमिटी के सभी सदस्य भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >