डीएम व एसपी ने समृद्धि यात्रा कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा -डीएम-एसपी ने ठाकुरगंज कृषि फार्म पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश ठाकुरगंज आगामी 11 मार्च को प्रस्तावित मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा को लेकर ठाकुरगंज में प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं. कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है व अधिकारी लगातार कार्यक्रम स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं. सोमवार को जिलाधिकारी विशाल राज और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने अधिकारियों की टीम के साथ ठाकुरगंज कृषि फार्म पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-टू मंगलेश कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सभा स्थल, नवनिर्मित पावरग्रिड उपकेंद्र तथा कार्यक्रम में लगाए जाने वाले विभिन्न विभागों के स्टॉलों के स्थान का जायजा लिया. इसके साथ ही ग्रीन हाउस, साफ-सफाई, मंच निर्माण और सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों की भी समीक्षा की गई. डीएम ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने, विभिन्न मार्गों पर बैरिकेडिंग करने, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने तथा समय रहते सभी तैयारियां पूरी करने में संबंधित विभाग कोई कसर नहीं छोडे. क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि मुख्यमंत्री के साथ उनके पुत्र के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है. इसे देखते हुए प्रशासन सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरत रहा है.
कार्यक्रम के दौरान बैरिकेडिंग व यातायात व्यवस्था की करें तैयारी
आगामी 11 मार्च को प्रस्तावित मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा को लेकर ठाकुरगंज में प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं
