प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह कल

प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह कल

लखीसराय. प्रत्यक वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रभात खबर द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन बुधवार यानि 18 जून को किया जा रहा है, जिसमें प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा. यह कार्यक्रम के शहर के पुरानी बाजार चितरंजन रोड स्थित लायंस क्लब हॉल में आयोजित होगा. जिलेभर के सीबीएसई एवं बिहार बोर्ड के 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं भाग लेंगे, जिन्हें सम्मानित किया जायेगा. प्रतिभा सम्मान में वैसे सफल छात्र-छात्राएं जिन्होंने इस वर्ष बिहार विद्यालय परीक्षा समिति में 75 प्रतिशत व सीबीएसई बोर्ड से 85 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त किया है, को सम्मानित किया जायेगा. प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम लायंस क्लब हॉल में बुधवार की सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा. इसके लिए रजिस्ट्रेशन कार्य प्रारंभ है. कार्यक्रम स्थल पर रजिस्ट्रेशन का कार्य संपन्न होगा. अच्छे अंकों से सभी सफल छात्र-छात्राएं इस सम्मान समारोह में भाग ले सकते हैं. रजिस्ट्रेशन के लिए उन्हें अपने साथ मार्कशीट एवं आधार कार्ड की छाया प्रति लाना अनिवार्य होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >