किशनगंज में आज झमाझम बारिश के आसार, कई प्रखंडों में 97% तक वर्षा की संभावना

किशनगंज में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है, जिससे आसमान में घने बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग के अनुसार, आज जिले के कई हिस्सों में हल्की से तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है.

किशनगंज से गौरव कुमार की रिपोर्ट

किशनगंज : जिले में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है. मंगलवार सुबह से आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और मौसम सुहावना बना हुआ है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज जिले के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम, जबकि कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है. दिनभर रुक-रुक कर वर्षा का सिलसिला जारी रह सकता है.

इन प्रखंडों में सबसे अधिक बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार ठाकुरगंज और पोठिया में आज 97 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है. वहीं कोचाधामन और किशनगंज प्रखंड में 96 प्रतिशत, जबकि बहादुरगंज और डिघलबैंक में 85 प्रतिशत वर्षा होने का अनुमान जताया गया है.

तापमान और मौसम का हाल

जिले में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. वातावरण में नमी 94 से 100 प्रतिशत तक रहने से उमस बनी रह सकती है. दोपहर के बाद कई इलाकों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.

किसानों और आम लोगों के लिए सलाह

लगातार बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने निचले इलाकों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यह बारिश धान की खेती के लिए लाभकारी होगी, लेकिन अधिक वर्षा होने पर जलजमाव की स्थिति भी बन सकती है. शहरवासियों को जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

किशनगंज की खबरों को पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >