संदिग्ध स्थिति में एक युवक व दो युवतियों को पुलिस ने लिया हिरासत में

अंबेडकर टाउन हॉल के समीप शनिवार को लोगों ने एक युवक व एक युवती को पकड़ कर सदर थाना की पुलिस के हवाले किया है. वही पुलिस ने एक युवती को भी बरामद किया है.

किशनगंज.शहर के अंबेडकर टाउन हॉल के समीप शनिवार को लोगों ने एक युवक व एक युवती को पकड़ कर सदर थाना की पुलिस के हवाले किया है. वही पुलिस ने एक युवती को भी बरामद किया है. हिरासत में लिए युवक व युवती बंगाल के रहने वाले हैं. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. मामले में बस स्टैंड के पास के कुछ लोगों को दोनों युवक व युवती की गतिविधि संदिग्ध लगी. इसके बाद इसकी सूचना सदर थाना की पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाना लाया गया.पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस कर्मियों पर महिला ने लगाया मारपीट का आरोप, जांच शुरू

किशनगंज.सदर थाना क्षेत्र के घोड़ामारा की एक महिला ने अपने पुत्र के साथ कुछ पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए एसडीपीओ व सदर थाना में एक आवेदन सौंपा है. वहीं मामले में पुलिस लाइन के पुलिसकर्मियों की ओर से भी थाने में आवेदन सौंपा गया है. इधर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. वही मामले को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. मामला एसपी सागर कुमार के संज्ञान में आते ही मामले की जांच का आदेश दिया गया है. जांच के बाद न्याय संगत कार्रवाई की बात कही गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >