क्राइम मीटिंग में एसपी ने सभी थानाध्यक्षों व सर्किल निरीक्षक को दिया सतर्कता बरतने का निर्देश

सुरक्षा को लेकर एहतियातन सर्तकता बरते हुए सभी थानाध्यक्ष अपने थाना क्षेत्र में सुरक्षा के इंतजाम करेंगे. यह निर्देश मंगलवार की शाम क्राइम मीटिंग के दौरान एसपी सागर कुमार ने सभी थानाध्यक्षों व सर्किल निरीक्षकों को दिया.

किशनगंज. सुरक्षा को लेकर एहतियातन सर्तकता बरते हुए सभी थानाध्यक्ष अपने थाना क्षेत्र में सुरक्षा के इंतजाम करेंगे. यह निर्देश मंगलवार की शाम क्राइम मीटिंग के दौरान एसपी सागर कुमार ने सभी थानाध्यक्षों व सर्किल निरीक्षकों को दिया. एसपी श्री कुमार ने थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर थानाध्यक्ष अपने अपने थाना क्षेत्रों में सतर्कता बरतेंगे. एसपी ने थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि थानाध्यक्ष केस दर्ज करने में कोताही नहीं बरतेंगे.अगर कोई फरियादी प्राथमिकी दर्ज करना चाहता है तो अवश्य ही दर्ज करेंगे.एसपी ने थानाध्यक्षों को अनुसंधान में तीव्रता लाने, वारंट, इस्तहार व कुर्की के तेजी लाने का निर्देश दिया. एसपी ने बारी-बारी से थानाध्यक्षों से कांडों की अद्यतन स्थिति को लेकर चर्चा की. जिन थानों के कांड लंबित थे उनसे कांड लंबित होने की वजह पूछी गई. एसपी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कांडों के निष्पादन में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी. न्यायालय संबंधी मामलों को भी गंभीरता से लिए जाने का निर्देश दिया गया. वहीं एसपी ने चेक पोस्टों में प्रत्येक दिन वाहन जांच अभियान चलाए जाने का निर्देश दिया.वहीं बेहतर प्रदर्शन वाले थानों की सराहना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >