आर्म्स का किया जा रहा भौतिक सत्यापन

पोठिया थाना परिसर में शुक्रवार को आर्म्स और कारतूस का भौतिक सत्यापन किया गया.

पहाड़कट्टा. जिला पदाधिकारी विशाल राज के निर्देश पर पोठिया थाना परिसर में शुक्रवार को आर्म्स और कारतूस का भौतिक सत्यापन किया गया. अंचल अधिकारी एवं दंडाधिकारी मोहित राज ने बताया कि बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के मद्देनजर पोठिया प्रखंड के सभी अनुज्ञप्ति धारियों के शस्त्र एवं कारतूस का सत्यापन किया जा रहा है. अनुज्ञप्तिधारियों को भौतिक सत्यापन करने की सूचना नोटिस के द्वारा दी गयी थी. जिन अनुज्ञप्ति धारियों द्वारा शस्त्र अनुज्ञप्ति अद्यतन नवीकरण नहीं कराया जाता है, तो उनके शस्त्र को जप्त कर थाना मालखाना में जमा कराते हुए प्रतिवेदन जिला पदाधिकारी को भेजा जाएगा. पोठिया थाना क्षेत्र के 5 और छत्तरगाछ पुलिस कैम्प के 1 शस्त्र और कारतूस का सत्यापन अबतक किया गया है. मौके पर सीओ मोहित राज, थानाध्यक्ष अंजय अमन, पीएसआई सुजीत कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >