किशनगंज पछुवा हवा के साथ कड़ाके की ठंड में लोग घरों में दुबके रहे. ठंड के कारण सड़कें सुनी रही. ठंड के कारण अपनी घरों में अलाव की व्यवस्था कर परिवार के सदस्यों के साथ जीवन को सुरक्षित करने में लगे रहे. कड़ाके की ठंड बढ़ रही है. पूरा क्षेत्र ठंड के कारण शांत सा हो गया है. कड़ाके की ठंड मे अस्पताल, थाना, बस स्टैंड, स्टेशन, टैक्सी स्टैंड, चौक-चौराहा के अलावे ग्रामीण इलाकों में अलाव की व्यवस्था अविलंब करने की मांग कांग्रेस जिलाध्यक्ष इमाम अली चिंटू व जिला सचिव मो रब्बानी ने की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
