तेज धूप व उमस भरी गर्मी से लोगों परेशानी

चिलचिलाती धूप व भीषण गर्मी से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है

ठाकुरगंज

चिलचिलाती धूप व भीषण गर्मी से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. लगातार चार दिनों से बढ़ती तापमान से लोग परेशान हैं. गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री था. सूर्य की किरणों की तपिश और गर्मी से लोग परेशान है. भीषण गर्मी से लोगों की दिनचर्या बेपटरी हो गई है. सुबह सात बजे के बाद से बाहर निकलने में तीखी धुप का सामना करना पड़ रहा है. गर्मी के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया गर्मी की तपिश बढ़ती गई. जैसे ही धूप बढ़ती है बाजार में सन्नाटा पसरने लगता है. दोपहर होते-होते बाजार सुनसान हो जाता है. भीषण गर्मी से बचने के लिये लोग घरों में ही बंद रहते हैं. इन दिनों आईसक्रिम व पानी की मांग बाजार में बढ़ गई है.

पानी का करें अधिक सेवन

इस मामले में चिकित्सक की मानें तो बहुत जरूरी हो तभी घर से निकलें. पानी का अधिक सेवन करें. पूरा शरीर ढका हुआ कपड़ा पहनकर ही घर से बाहर निकलें. तापमान बढ़ने एवं तीखी धूप के कारण सन स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है. इसका असर लोगों पर भी पड़ने लगा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >