बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक

बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक

पोठिया. पोठिया थाना परिसर में शुक्रवार को बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायत के बुद्धिजीवी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष अंजय अमन ने की. पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अंजय अमन ने कहा कि बकरीद पर्व में थाना क्षेत्र के सभी संवेदनशील ईदगाहों, मंदिरों, मस्जिदों, हाट-बाजारों में पुलिस बल तैनात रहेगी. असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है. त्योहार के दौरान कोई अफवाह फैले तो इसकी सूचना प्रशासन को अवश्य दें. कहा कि बकरीद पर्व शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें. मौके पर प्रमुख शाद मुबारक अली, कस्बा कलियागंज मुखिया नैमुल हक, जमशेद आलम, हिटलर, ताउस रजा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >