समर्पण दिवस के रूप में मनी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

समर्पण दिवस के रूप में मनी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

ठाकुरगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने का लिया संकल्प

ठाकुरगंज. भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं महान चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 58 वीं पुण्यतिथि बुधवार को ठाकुरगंज में समर्पण दिवस के रूप में मनायी गयी. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया. उपस्थित वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद, अंत्योदय एवं राष्ट्र सेवा के विचारों पर विस्तार से चर्चा की तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.

संगठन को सशक्त बनाने पर दिया जोर

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पंडित जी का जीवन सादगी व राष्ट्र के प्रति समर्पण का अनूठा उदाहरण है. उनके अंत्योदय के सपने को साकार करने के लिए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी. इस दौरान संगठन को व अधिक सशक्त व धारदार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया.

कार्यक्रम में महिला मोर्चा की रही प्रमुख भागीदारी इस अवसर पर महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष रीना कर्मकार, जिला उपाध्यक्ष अनुपमा ठाकुर, जिला महामंत्री अंजलि मंडल, नगर उपाध्यक्ष चंदन मजूमदार, नगर मंत्री अनामिका दास गुप्ता, नगर महामंत्री मीरा चौधरी, नगर मंत्री मीना अधिकारी एवं महिला मोर्चा मंत्री शिवानी चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं.

मौके पर नगर अध्यक्ष अतुल सिंह, जिला प्रवक्ता कौशल किशोर यादव, जिला उपाध्यक्ष बिजली प्रसाद सिंह, पूर्व पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमोद राज चौधरी, वार्ड पार्षद अमित सिन्हा, नगर महामंत्री चंद्रकांत गौतम, महामंत्री आनंद गोस्वामी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सन्नी झा, नगर कोषाध्यक्ष नरेश जैन, शिव शंकर महतो, नरेश शाह, छोटू जायसवाल, सुरीत सरकार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AWADHESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >