कन्हैयाबाड़ी दावत-ए-इफ्तार का आयोजन

प्रखंड के कन्हैयाबाड़ी बाजार स्थित नूरी रेडीमेड एण्ड क्वाथ स्टोर परिसर में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया.

कोचाधामन. प्रखंड के कन्हैयाबाड़ी बाजार स्थित नूरी रेडीमेड एण्ड क्वाथ स्टोर परिसर में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया. इस दौरान गांव समाज व देश दुनिया में अमन-चैन भाईचारे एवं समृद्धि को लेकर दुआ खैर किया गया. इस अवसर पर कारी अफजल हुसैन ने बताया कि रोजेदारों को इफ्तार कराने से सवाब मिलता है. इससे आपसी भाईचारे प्रेम व सौहार्द को बढ़ावा मिलता है. रोजेदार को इफ्तार कराने वाले को भी एक रोजा के बराबर का सवाब मिलता है. उन्होंने कहा कि रोजा बंदे की गुनाह को जला देता है.दावत ए इफ्तार में कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजय कुमार सिंह, धनपुरा ओपी प्रभारी राजू कुमार,बड़ीजान पोठीमारी जागीर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सफीर आलम, नूरी रेडीमेड एण्ड क्वाथ स्टोर के प्रोपराइटर शिक्षक अजमल हुसैन,सेवानिवृत्त सैनिक गुफरान आलम फौजी, शिक्षाविद हाजी अंसार आलम, संजीव कुमार ठाकुर, एहतशाम अनवर, शकील अहमद, मो अकरम,कारी अफजल,मोअसलम, अरमान समदानी टोनी आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md. tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >