छत्तरगाछ में कार से एक लाख रुपए जब्त

छत्तरगाछ पुलिस ने गुरुवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से एक लाख रुपए नकद बरामद किया है

पहाड़कट्टा छत्तरगाछ पुलिस ने गुरुवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से एक लाख रुपए नकद बरामद किया है. कार सवार की पहचान मो जावेद पिता नूरुद्दीन निवासी पश्चिमपाली किशनगंज के रूप में हुई है. कैंप प्रभारी राम बहादुर शर्मा ने आदर्श आचार संहिता में रुपए जब्त करने की पुष्टि की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दिनों पोठिया प्रखंड के पोठिया, पहाड़कट्टा, अर्राबाड़ी थाना क्षेत्रों में विधानसभा चुनाव की तिथि घोषित होते ही थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान,अपराधियों, वांछित आरोपियों की धर पकड़ से लेकर प्रतिबंधित शराब आदि पर विशेष अभियान चलाकर भयमुक्त तथा शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराए जाने की कवायद एक सप्ताह पहले से आरंभ कर दी है. इसी कड़ी के तहत गुरुवार रात को छत्तरगाछ कैंप प्रभारी राम बहादुर शर्मा ने किशनगंज – ठाकुरगंज सड़क स्थित बैंक चौक के निकट कार को रोककर तलाशी ली गई तो कार सवार से एक तो कोई भी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया, जिसकी सूचना शर्मा ने अंचल अधिकारी सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी मोहित राज को देते हुए आदर्श आचार संहिता के तहत बरामद राशि की जप्ति कर आगे की कारवाई में जुट गई है. बताते चले कि चुनाव की विगुल बजते ही आदर्श आचार संहिता के तहत किसी भी व्यक्ति को 50 हजार से अधिक की राशि लेकर यात्रा करना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >