174 पीस लॉटरी टिकट के साथ एक आरोपित गिरफ्तार

सदर थाना की पुलिस ने शनिवार की देर शाम को बस स्टैंड के पास से अवैध लॉटरी टिकट के साथ युवक को हिरासत में लिया है

किशनगंज सदर थाना की पुलिस ने शनिवार की देर शाम को बस स्टैंड के पास से अवैध लॉटरी टिकट के साथ युवक को हिरासत में लिया है. हिरासत में लिया गया आरोपित सुरेश सहनी मल्लाह बस्ती का रहने वाला है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बंगाल से किशनगंज शहर में लॉटरी टिकट लायी जा रही है. सूचना मिलने पर सदर थाना की पुलिस बस स्टैंड के पास पहुंची. इस दौरान शक के आधार पर तलाशी लेने पर आरोपित पास से 174 पिस लॉटरी टिकट बरामद किया गया. मामले में आरोपित के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है. वहीं अवैध रूप से लॉटरी का कारोबार किए जाने व लॉटरी टिकट बेचे जाने की सूचना पर इन दिनों लगातार एसपी सागर कुमार के अनुश्रवण में कार्रवाई की जा रही है. गठित टीम के द्वारा पूर्व में भी कुछ स्थानों पर छापेमारी करने पर लॉटरी टिकट बरामद की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >