हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटकता मिला प्राइवेट अस्पताल की नर्स का शव, परिजनों ने जताया हत्या का अंदेशा

किशनगंज के एक हॉस्टल से एक नर्स का संदिग्ध हालत में शव मिला है. परिजनों ने नर्स की हत्या का आरोप लगाते हुए अस्पताल कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है.

किशनगंज शहर के मोइनुद्दीनपुर (वार्ड नंबर 01) स्थित एक हॉस्टल के कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ बरामद हुआ है. मृतका की पहचान गंजरिया निवासी तजल्ली खातून (पिता- मोहम्मद कलीम) के रूप में हुई है. वह शहर के पश्चिम पाली स्थित रेडिएंट अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत थी और हॉस्टल में किराए पर रहती थी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर लगाया हत्या का आरोप

घटना की भनक लगते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत मृतका के परिजनों और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मृतका के परिजनों का साफ आरोप है कि तजल्ली ने खुदकुशी नहीं की है, बल्कि उसकी हत्या करने के बाद मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटकाया गया है. परिजनों ने रेडिएंट अस्पताल के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

मौत से ठीक पहले फेसबुक पर लगाया था स्टेटस

स्थानीय लोगों और परिजनों ने बताया कि तजल्ली खातून ने घटना से कुछ ही समय पहले अपने फेसबुक अकाउंट पर काफी खुशमिजाज अंदाज में एक स्टेटस अपडेट किया था. ऐसे में अचानक संदिग्ध स्थिति में उसकी मौत होने से घटना के पीछे कई सवाल खड़े हो रहे हैं.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस अनुसंधान का इंतजार

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारकर कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस मामले की हर पहलू से गहन छानबीन और तकनीकी जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों के लिखित बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rahul kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >