सहारा सेवा पोर्टल से लाभार्थियों को नाममात्र राशि

सहारा सेवा पोर्टल से लाभार्थियों को नाममात्र राशि

कोचाधामन. जिले के हजारों सहारा इंडिया के लाभुकों का रुपये सालों से फंसा है. सहारा सेवी पोर्टल के माध्यम से नाम मात्र की राशि भुगतान की जा रही है. जिसको लेकर कांग्रेस पिंटू ने लाभुकों के हस्ताक्षरित आवेदन सांसद डॉक्टर जावेद आजाद को सौंपा है. साथ ही इस ज्वलंत मुद्दे को सदन में उठाने की मांग की है. उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि सरकार सहारा सेवी पोर्टल बनाकर सिर्फ वाहवाही लूट रही है. सहारा इंडिया में छोटे-छोटे निवेशक जैसा कि चाय दुकानदार, फल दुकानदार किराना दुकानदार सहित मजदूर लोग अपने सपनों को संजोकर सहारा इंडिया में पेट काटकर अपना पैसा जमा किया. सरकार सहारा सेवी पोर्टल पर आवेदन किये जा रहे आवेदन का डिस्पोजेबल जल्द कर गरीब लोगों पैसा वापस करें. जिले के हजारों निवेशकों का सहारा इंडिया में खरबों रुपये फंसा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >