नीतीश कुमार ने परिवारवाद के मुद्दे पर कांग्रेस और राजद को घेरा, जानिए किशनगंज की रैली में क्या बोले सीएम..

किशनगंज के ठाकुरगंज में जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने जानिए क्या कहा..

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर किशनगंज के ठाकुरगंज में चुनावी जनसभा को रविवार के दिन सीएम नीतीश कुमार ने संबोधित किया. जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने अपनी सरकार के कामों को गिनाया. किशनगंज में जदयू के प्रत्याशी के लिए वोट करने की अपील उन्होंने की. किशनगंज की जनसभा में नीतीश कुमार ने परिवारवाद पर हमला बोला. कांग्रेस और राजद को उन्होंने इस मुद्दे पर घेरा.

किशनगंज में बोले नीतीश कुमार..

किशनगंज में जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि हम हमेसा जनता के लिए काम करते रहे हैं. वहीं विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने परिवारवाद के मुद्दे पर चोट किया. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोग परिवारवादी नहीं है पर वे लोग परिवार के लिए काम करते हैं. राजद पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे अपनी पत्नी व बेटे-बेटी के लिए ही काम करते हैं. पहले खुद लड़ा फिर पत्नी और बेटा को बनाया अब सब बेटी को बनवा रहा है.

ALSO READ: पूर्णिया में कैंप करेंगे तेजस्वी यादव, पप्पू यादव पर साधा निशाना, बोले- अब तो राहुल गांधी ने भी अपील कर दी..

परिवारवाद पर कांग्रेस को भी घेरा..

नीतीश कुमार ने कांग्रेस को भी परिवारवाद के मुद्दे पर घेरा. उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई कांग्रेस ने लड़ा. पर आज कौन है. ये परिवार वाले ही तो हैं. कोई दूसरे कहां हैं. केवल परिवार को ही मौका मिल रहा है और दूसरे को भूल रहे हैं. इसलिए तो कांग्रेस पार्टी खत्म होती जा रही है. कांग्रेस का जो काम आजादी के काम में था, वो ये लोग भूल रहे हैं. ये लोग परिवारवादी हैं. जबकि पूरे बिहार को हम एक परिवार मानते हैं और उनके लिए काम करते हैं. नीतीश कुमार ने जदयू उम्मीदवार मुजाहिद आलम को वोट देकर जीताने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >