19वीं वाहिनी, एसएसबी, ठाकुरगंज में मासिक सैनिक सम्मेलन व सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन

एसएसबी के 19वीं बटालियन में मासिक सैनिक सम्मेलन का आयोजन शुक्रवार को किया गया. इस अवसर पर जवानों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना गया और उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए.

ठाकुरगंज.एसएसबी के 19वीं बटालियन में मासिक सैनिक सम्मेलन का आयोजन शुक्रवार को किया गया. इस अवसर पर जवानों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना गया और उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए. कार्यक्रम मे कमान्डेंट स्वर्ण जीत शर्मा मौजूद थे . इस कार्यक्रम मे वाहिनी के सभी अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित थे. मासिक सैनिक सम्मेलन के दौरान कमांडेंट स्वर्ण जीत शर्मा ने बलकर्मियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और उनकी कठिनाइयों को समझने का प्रयास किया. उन्होंने विभिन्न प्रशासनिक, तकनीकी एवं व्यक्तिगत समस्याओं पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए. कमांडेंट ने जवानों को भरोसा दिलाया कि उनके कल्याण एवं सुविधाओं में सुधार के लिए संगठन सदैव तत्पर रहेगा. सम्मेलन के दौरान एक वरिष्ठ अधीनस्थ अधिकारी, सहायक उपनिरीक्षक(सामान्य ) अनिल कुमार की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया. कमांडेंट स्वर्ण जीत शर्मा ने सेवानिवृत्त अधीनस्थ अधिकारी को प्रतीक चिह्न एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके द्वारा दी गई उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की . इस महत्वपूर्ण अवसर को और भी खास बनाने के लिए सेवानिवृत्त अधीनस्थ अधिकारी के परिवार के सदस्यों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में जोड़ा गया. परिवार के सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए और बल के प्रति आभार प्रकट किया . उन्होंने कहा कि इस संगठन से जुड़कर उन्होंने गर्व का अनुभव किया है और इस यात्रा के दौरान उन्हें जो सम्मान और सहयोग मिला, वह अविस्मरणीय रहेगा. इस कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी एम् ब्रोजेन सिंह, उप कमांडेंट जगजीत सिंह जेगवार सहायक कमांडेंट पंकज कुमार यादव मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >