मोबाइल चोर गिरफ्तार

मोबाइल चोर गिरफ्तार

किशनगंज. रात्रि गश्त कर रहे आरपीएफ जवानों ने एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है. प्लेटफार्म नंबर एक पर गश्त कर रहे जवानों की नजर कलियाचक मालदा निवासी सलीम हक पर पड़ी. तलाशी लेने पर आरोपित सलीम के पास से एक चोरी का मोबाइल बरामद हुआ. गिरफ्तार आरोपित से आवश्यक पूछताछ के बाद उसे अग्रतर कार्रवाई के लिए रेल पुलिस के हवाले कर दिया गया. रेल थाना में आरोपित के विरुद्ध केस दर्ज कर कटिहार जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >