मनरेगा डायरेक्टर ने लिया प्रखंड क्षेत्र जायजा

मनरेगा डायरेक्टर ने लिया प्रखंड क्षेत्र जायजा

टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत जिला पदाधिकारी किशनगंज के आदेशानुसार शनिवार को मनरेगा डायरेक्टर शशिम शौरभ मणि, मनरेगा प्रोग्राम पदाधिकारी अलेंदु कुमार, जेई शुभम भारती, पीटीए प्रहलाद झा स्कूटीव ने प्रखंड क्षेत्र का दौरा किया. जिसमें बेणुगढ़ टीले के सौंदर्यीकरण कार्य के लिए सर्वेक्षण किया एवं चाहरदीवारी बनवाने को लेकर जमीन की मापी पुस्तिका तैयार की. साथ ही सुहिया हाट के कई मंदिर परिसरों के सौंदर्यीकरण के लिए जायजा लिया. साथ ही प्रखंड मुख्यालय के सरकारी जर्जर स्थिति वाले मकानों को हटाने का सूची बनाया गया. इस दौरान प्रखंड प्रमुख उजाला प्रवीण, मुखिया मनोज कुमार यादव, प्रमुख प्रतिनिधि तौसीफ आलम, समिति निखिल चंद्र दास, रवि कुमार, गौतम कुमार गिरी व अन्य स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >