पोठिया. प्रखंड अन्तर्गत गोरूखाल पंचायत में कांग्रेस विधायक इजहारूल हुसैन ने ग्रामीण कार्य विभाग राज्य योजना अंतर्गत जागीरगाछ जीटीएसएनवाई पथ में पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास विधिवत रूप से फीता काटकर किया. विधायक इजहारुल हुसैन ने कहा कि विकास हमारी प्राथमिकता में शामिल है. हर गांव मुख्य सड़क से कनेक्ट हो इसके लिये वे हमेशा फिक्रमंद रहते हैं. उन्होंने कहा कि नवनिर्मित सड़क से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा होगी. साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी जर्जर सड़कों के निर्माण के लिए चरणबद्ध तरीके से हमेशा प्रयास कर रहे है. किशनगंज विधानसभा में हर संभव विकास के काम को पूरा किया जाएगा. विधायक श्री हुसैन ने कहा कि विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जा रहे है. किशनगंज विधानसभा को आदर्श विधानसभा बनाया जा रहा है. शिलान्यास कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष इमाम अली चिन्टू, विधायक प्रतिनिधि इरशाद हयात उर्फ डब्लू, पोठिया प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मास्टर इनामुल, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आजाद साहिल, वसीम अख्तर, तनवीर आलम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूदथे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
