पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण संदेश

पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण संदेश

कोचाधामन. प्रखंड के डेरामारी पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित मोहनमारी गांव में घोघरडीहा प्रखंड स्वराज विकास संघ किशनगंज की ओर से लोगों को एमआरसी परियोजना के बारे में जागरूक किया गया. इस अवसर पर महिला हेल्पलाइन नंबर 180030002852 और मजदूर हेल्पलाइन नंबर 180012011211 के बारे में विस्तृत जानकारी साझा किया. इस दौरान मुखिया शाहबाज आलम संस्था के एफओ इंताख अनवर जेएस प्रियंका कुमारी, एएनएम अंजू कुमारी, आशा संजू देवी व अन्य के द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधरोपण किया गया. इस अवसर पर मुखिया शाहबाज आलम ने लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने और कचरा को री-साइकिल करने एवं प्लास्टिक का इस्तेमाल को कम करने के लिए प्रेरित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >