पूर्व विधायक ने हज भवन निर्माण को ले सचिव को सौंपा ज्ञापन

पूर्व विधायक ने हज भवन निर्माण को ले सचिव को सौंपा ज्ञापन

कोचाधामन. जिला में हाजियों के लिए हज भवन निर्माण को लेकर पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव को एक ज्ञापन सौंपा है. उन्होंने अपने ज्ञापन में कहा है कि सीमांचल के किशनगंज, अररिया, पूर्णियां व कटिहार जिला के हाजियों का इम्बारकेशन पॉइंट कोलकाता है. किशनगंज जिला में हज भवन का निर्माण होने पर हाजियों को कोलकाता आने-जाने में सहूलियत होगी. किशनगंज जिला में हज भवन के निर्माण के लिए बिहार सरकार की जमीन उपलब्ध नहीं होने पर अंजुमन इस्लामिया वक्फ ईस्टेट नंबर 1257 की जमीन लीज पर दिया जा सकता है. उन्होंने विभागीय सचिव से किशनगंज जिला में हज भवन निर्माण के दिशा में आवश्यक पहल करने का आग्रह किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >