एससी-एसटी अत्याचार निवारण समिति की बैठक

एससी-एसटी अत्याचार निवारण समिति की बैठक

किशनगंज. जिला पदाधिकारी अध्यक्षता में गुरुवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 एवं नियम 1995 (समय-समय पर यथा संशोधित) के तहत सम्पन्न जिला स्तरीय सतर्कत्ता एवं अनुश्रवण समिति की द्वितीय बैठक सम्पन्न हुई. विगत बैठक से अबतक दर्ज कुल 19 मामलों में कुल 25 पीड़ितों के बीच 22,12,950 रूपये मुआवजा राशि भुगतान का अनुमोदन किया गया. बैठक में शिव शंकर पासवान, भूमि सुधार उप समाहर्ता, कुमार ब्रजेश, वरीय उप समाहर्ता, थाना प्रभारी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, विशेष लोक अभियोजक, जिला कल्याण पदाधिकारी, इन्द्रदेव पासवान, फरजाना बेगम आदि उपस्थित हुए. जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में मैनुअल स्कैवेंजर रोजगार निषेध एवं पुनर्वास अधिनियम-2013 के तहत गठित जिला स्तरीय सत्तर्कता अनुश्रवण समिति की द्वितीय बैठक सम्पन्न हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >