मारवाड़ी कॉलेज में खेलो इंडिया-युवा कनेक्ट कार्यक्रम संपन्न, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प

मारवाड़ी कॉलेज, किशनगंज में 'खेलो इंडिया मेरा भारत राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 युवा कनेक्ट' कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन के साथ युवाओं ने राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका पर संवाद किया.

किशनगंज : मारवाड़ी कॉलेज, किशनगंज में गुरुवार को ‘खेलो इंडिया मेरा भारत राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन रहा, जिसे कॉलेज के अतिथियों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने सुना. इसके बाद जिला स्तरीय युवा संवाद आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं की भूमिका, खेलों के महत्व और राष्ट्र निर्माण में उनकी सहभागिता पर चर्चा हुई.

विधायक कमरुल हुदा रहे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) संजीव कुमार ने की. किशनगंज विधायक मोहम्मद कमरुल हुदा मुख्य अतिथि और जिला शतरंज संघ के महासचिव शंकर नारायण दत्ता विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे.

मौके पर विधायक प्रतिनिधि इदू हुसैन, पूर्व जिलाध्यक्ष इमाम अली चिंटू, प्रदेश अल्पसंख्यक सचिव शमसीर अहमद, दारा नगर, युवा अध्यक्ष अमजद आलम, एनएसयूआई अध्यक्ष अमित कुमार, बिक्की ठाकुर और बिट्टू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

खेल और अनुशासन को लेकर युवाओं को किया प्रेरित

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने युवाओं से खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के साथ अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. वक्ताओं ने कहा कि युवाओं में ऊर्जा और प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें सही दिशा और अवसर देने की.

एनएसएस स्वयंसेवकों की रही अहम भूमिका

कार्यक्रम के सफल आयोजन में इवेंट ऑर्गेनाइजर सह रसायन विभागाध्यक्ष डॉ. इम्तियाज अली और एनएसएस स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. सहायक प्राध्यापक कुमार साकेत, डॉ. अश्वनी कुमार, डॉ. मनारुल हक, डॉ. बिजेयता दास, डॉ. उमाशंकर भारती, डॉ. पार्थ बागची, डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ. मदन कुमार मंडल, डॉ. राबिया परवीन और डॉ. सुनीता कुमारी समेत अन्य शिक्षकों ने भी सक्रिय सहयोग किया.

शिक्षकेतर कर्मियों, एनएसएस स्वयंसेवकों और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की सहभागिता से कार्यक्रम सफल रहा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >