दुर्घटना के बाद कइ्र ट्रेनों को लुआबाड़ी ठाकुरगंज सिलीगुड़ी होकर किया डाइवर्ट

एनजीपी किशनगंज मेन रूट पर मंगलवार को रंगापानी स्टेशन के पास मालगाड़ी का एक कंपार्टमेंट पटरी से उतरने के बाद काफी देर तक यातायात बाधित हुआ.

ठाकुरगंज. एनजीपी किशनगंज मेन रूट पर मंगलवार को रंगापानी स्टेशन के पास मालगाड़ी का एक कंपार्टमेंट पटरी से उतरने के बाद काफी देर तक यातायात बाधित हुआ. ट्रेनों को काफी देर तक विभिन्न स्टेशन पर रोकने के बाद राजधनी एक्सप्रेस को अलुआबाड़ी ठाकुरगंज सिलीगुड़ी होकर डाइवर्ट किया गया. बताते चले मंगलवार पूवार्ह्न 11 बज कर 45 मिनट के आसपास संटिंग करते वक्त मालगाड़ी का डब्बा पटरी से उतर गया जिसके बाद दिल्ली से आरही 20503 राजधानी एक्सप्रेस 12424 राजधानी एक्सप्रेस को डाइवर्ट किया गया. हालांकि केवल दो ट्रेने डाइवर्ट किये जाने के कारण लूप लाइन की ट्रेनों के परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा. .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >