कई ट्रेनें रद्द, लोगों को परेशानी

कोहरे की मार का हवाला देकर रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कर दी

ठाकुरगंज कोहरे की मार का हवाला देकर रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कर दी. इन लोकल ट्रेनों के अचानक रद्द किये जाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बताते चले कि 15723/ 15724 जोगबनी – सिलीगुड़ी एक्सप्रेस को गुरुवार, शुक्रवार व शनिवार तीन दिनों के लिए रद्द किया गया है. वही 15710 एनजीपी मालदा एक्सप्रेस, 15709 मालदा एनजीपी एक्सप्रेस, 75706 सिलीगुड़ी राधिकापुर डेम्यु और 75705 राधिकापुर सिलीगुड़ी डेम्यु और 75720 सिलीगुड़ी मालदा डेम्यु को एक जनवरी से चार जनवरी तक लगातार चार दिन के लिए रद्द किया गया है. वही 75719 मालदा सिलीगुड़ी डेम्यु को दो जनवरी, तीन जनवरी, चार जनवरी और पांच जनवरी तक रद्द किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >