बसाक टोला में अगलगी में कई घर जले

बसाक टोला में अगलगी में कई घर जले

कोचाधामन. प्रखंड की हल्दीखोड़ा पंचायत के बसाक टोला हल्दीखोड़ा में मंगलवार की देर शाम आग लगने से कई घर जल कर राख हो गये. ग्रामीण और अग्निशमन दस्ता की मदद से आग पर काबू पाया गया.आग लगी में बड़ी आर्थिक क्षति हुई है. गांव में अचानक लगी आग से कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गयी लोग आग की लपटें देखकर घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े. पंचायत के पूर्व मुखिया हसनैन अहमद ने बताया कि अग्नि कांड में गयानंद बसाक, सदानंद, देवानंद, उमेश कुमार, तीर्थानंद, जगदीश प्रसाद,बरप लाल, महानंद, पुरन्दर के घर जले हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadhesh kumar

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >