ट्रेन यात्री से मोबाइल चोरी करने वाला आरोपित गिरफ्तार

आरपीएफ की टीम ने रविवार को ट्रेन से यात्री का मोबाइल चोरी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है.

किशनगंज.आरपीएफ की टीम ने रविवार को ट्रेन से यात्री का मोबाइल चोरी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया युवक समीर ठाकुरगंज का रहने वाला बताया जाता है. पकड़े गए युवक को रेल थाना की पुलिस को सौंपा गया है. दरअसल आरपीएफ की टीम किशनगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर गश्त लगा रही थी. तभी एक युवक संदिग्ध रूप से स्टेशन पर मिला. जांच के बाद उसके पास से एक मोबाइल बरामद किया गया. प कड़े गए आरोपित को मोबाइल का लॉक खोलने को कहा गया तो वह मोबाइल का लॉक नहीं खोल पा रहा था. इसके बाद आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. युवक के द्वारा अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन से किसी यात्री का मोबाइल चुरा लिया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >