बैटरी चुराते युवक गिरफ्तार

सदर थाना परिसर स्थित यातायात थाना के द्वारा जब्त ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करते रंगे हाथ एक चोर को यातायात थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

किशनगंज. सदर थाना परिसर स्थित यातायात थाना के द्वारा जब्त ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करते रंगे हाथ एक चोर को यातायात थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित गोविंद राय पश्चिम पाली के रहने वाला है और पूर्व में भी जेल जा चुका है. गोविंदा की हिम्मत इतनी थी कि बाहर में चोरी की घटना को अंजाम देते-देते अब उसकी हिम्मत थाना में चोरी की घटना को अंजाम देने की थी. इसी दौरान पुलिस की नजर ई-रिक्शा से बैटरी निकलते उस पर गयी और पुलिस ने दबोच लिया. दरअसल सदर थाना और यातायात थाना के द्वारा जप्त वाहन व ई-रिक्शा को थाना परिसर में रखा जाता है. इसी का फायदा गोविंद उठा रहा था और चुपचाप ई-रिक्शा में बैठकर बैटरी निकालने की जुगाड़ में लगा था. तभी किसी पुलिस वाले के नजर ई-रिक्शा में बैठे चोर पर पड़ गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >