ठाकुरगंज(किशनगंज).ठाकुरगंज में अवैध लाटरी बेचते एक युवक को ठाकुरगंज पुलिस ने गिरफतार कर लिया है. कार्यवाई जलेबियामोड़ के समीप हुई. पुलिस ने आरोपित के पास से तीन सौ लाटरी व 53 सौ रूपये बरामद किया है. .आरोपी का नाम मनोज रजक है. कार्रवाई सब इंस्पेक्टर विपीन कुमार के नेतृत्व में की गई है.
थानाध्यक्ष मकसूद आलम अशर्फी ने बताया कि मंगलवार को सब इंस्पेक्टर विपीन कुमार पुलिस टीम के साथ जिलेबियामोड़ के समीप गश्त लगा रहा थे.तभी सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध लाटरी बेच रहा है.जिसके बाद पुलिस टीम ने संदिग्ध अवस्था एक व्यक्ति को दबोचा.उसकी तलाशी क्रम में उसके पांकेट से तीन सौ लाटरी के साथ 53 सौ रूपये बरामद हुए.उसके पास से एक मोबाईल भी बरामद किया गया है.आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि वो लाटरी किशनगंज से अपने लिए खरीद करके लाया था. लेकिन पुलिस को पूर्ण विश्वास है कि अवैध लाटरी बंगाल से लाकर सीमावर्ती क्षेत्रों में सप्लाई का काम करता था.पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है.बता दे कि ठाकुरगंज की सीमा बंगाल से सटती है.बंगाल में लाटरी वैध होने के कारण सीमावर्ती क्षेत्र के अवैध लाटरी कारोबारी बंगाल से लाटरी लाकर बेचने का धंधा करते हैं.जिस पर पुलिस की नजर पड़ने पर कार्रवाई की जाती है.नही तो चोरी छिपे लाखो के धंधे का संचालन निरंतर हो रहा है.
फिरौती के लिए किये गये अपरहण को ले प्राथमिकी दर्ज
दिघलबैंक. अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में दिघलबैंक थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामले की जानकारी देते हुए दिघलबैंक थानाध्यक्ष सुमेश कुमार सिंह ने बताया कि प्राप्त आवेदन के अनुसार मो सिराजुल हक ग्राम मोहामारी खारवालटोला निवासी मो अकमल हुसैन सोमवार के दिन दिघलबैंक बाजार में कुछ सामान खरीदने के लिए आया हुआ था. दिन के करीब 11:30 बजे उसी समय मो हसीबुर रहमान उम्र 30 वर्ष पिता जाकिर हुसैन साकिन सिंघीमाड़ी वार्ड संख्या 15,थाना कोढ़ोबाड़ी निवासी अपने साथ अन्य अज्ञात व्यक्तियों के सहयोग से मेरा लड़का मो अकमल हुसैन का अपहरण कर लिया.र मेरे मोबाइल नंबर पर एक नंबर से धमकी देते हुए बोला कि अगर मुझे तुमने फिरौती के तौर पर 150000 रुपये मेरे फ़ोन पे पर नहीं भेजा तो,हम उसे मार देंगे और उसका कोई पता भी नहीं चलेगा.प्राप्त आवेदन के अनुसार दिघलबैंक थाना कांड संख्या 57/24 दिनांक 23/05/24 धारा 364 (ए), 365 के तहत मामला दर्ज कर नाम दर्ज अभिक्तों की खोजबीन शुरू कर दी गई है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
