मल्लिकार्जुन खरगे 19 से करेंगे लोक सभा चुनाव अभियान की शुरूआत

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिक्कार्जुन खडगे 19 अप्रैल को जिले के बहादुरगंज में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ मो जावेद आजाद के पक्ष में सभा करेंगे.

किशनगंज.लोकसभा चुनाव 2024 में प्रथम चरण का चुनाव प्रचार समाप्त होने के लिए दूसरे चरण की लोकसभा सीट किशनगंज पर अब पार्टियों का प्रचार जोर पकड़ रहा है. सीमांचल के मुस्लिम बहुल किशनगंज लोकसभा सीट पर नामांकन के बाद से किसी भी पार्टी के कोई बड़े नेता की सभा या रोड शो नहीं हुआ लेकिन अब ताबड़तोड़ रैलियों का दौर शुरू होने वाला है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 19 अप्रैल को जिले के बहादुरगंज प्रखंड के लोहागाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ मो जावेद आजाद के पक्ष में सभा करेंगे. असदुद्दीन ओवैसी 20 को आयेंगे वहीं दसूरी ओर एआईएमआईएम पार्टी नेता आदिल हसन ने बताया कि 20 अप्रैल को पार्टी सुप्रीमो बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी किशनगंज में आयेंगे और लगभग पांच दिनों तक यही कैंप कर पार्टी प्रत्याशी अख्तरुल इमान के पक्ष में कई सभा, जनसंपर्क अभियान और रोड शो करेंगे. इस बीच जदयू के नेताओं ने बताया कि प्रत्याशी के पक्ष में संभवत 21 अप्रैल को सीएम नीतीश कुमार सभा करेंगे. ऐसे में गर्मी के इस मौसम में अब चुनाव प्रचार जोर पकड़ने के साथ चुनावी तपिश बढ़ने निश्चित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >